Sunday, October 16, 2011

अजब पागल सी लड़की है....!! (तीसरी किस्त...)


 अजब पागल सी लड़की है....!! 
 बहुत खामोश रहती है..
किसी से कुछ नहीं कहती...
मगर जब  ,
मुस्कुराती है....
बहारे आ सी जाती है...!!!
उसकी..
एक पल की उदासी से..
खिजाएँ 
आने लगती हैं...
कि जैसे..हर मौसम..
इशारे उसके 
तकता हो...!!! 
मगर एक दिन...
मेरे बस इतना कहने पर...
कि हम अब...
"मिल न पाएंगे"  
वो इतना 
टूट के रोई.......
कि समंदर सोचता होगा....
उसकी आँखों में 
या 
मुझमे....??
पानी  किसमे जादा है....???
अजब पागल सी लड़की है....!!!

1 comment: