Tuesday, October 15, 2013

सुना है....ईद आई है....!!!




उससे कहना...
लौट आओ....  
सुना है....ईद आई है....!!!
इक बार तो 
आके मिल जाओ .
सुना है
ईद  आई है.....!!!
 उस से कहना 
बिन तेरे 
बहुत सी ईदें गुजरी हैं...
इस बार तो मिलने आ जाओ  

सुना है ईद आयी है.....!!!



उस से कहना 

जुदाई से 
मोहब्बत कम नहीं होती....
ये दुनिया को 
बतला जाओ ...
सुना है ईद आई है....!!!


उस से कहना 

की चाहत  का 
भरम न टूटने देना ...
तुम पल 

दो पल ही आ जाओ 
सुना है ईद आई है......!!!

उस से कहना


तन्हा है
कोई 
ईद के दिन भी ....
ये तन्हाई 

मिटा जाओ ..
सुना है ईद आई है ....!!!


Wednesday, October 9, 2013

हमारी ईद कब होगी ….!!!

सुना है
चाँद निकला था ...!!!
सुना है 


ईद भी हो गई .

.
हमें  तो
आसमान पर दूर तक ...
कुछ भी नहीं दिखा था ....
कहाँ
वो चाँद निकला था ..

कि
जिसके वास्ते
हमने
कभी पलकें नहीं झपकाई .... 
वो जिसका
रास्ता तकते ....ही ...
गुजारी है
जिंदगी अपनी  ..

नहीं कुछ भी यकीन 
कि वो ..निकलेगा
तो कब आखिर ...?..
हमारी मुन्तजिर
आँखों को ...  
उसकी
दीद कब होगी ..?
 
अभी
तुम हमसे
मत पूछो ..

हमारी ईद कब होगी ….!!!