Wednesday, January 1, 2014
Thursday, December 5, 2013
Thursday, November 14, 2013
मोहब्बत मेहरबान होगी ....!!!
सुनो .... !!!मोहब्बत मेहरबान होगी
परेशान तुम नहीं होना
कभी छुप कर नहीं रोना
कभी उदास मत होना .... !!!
जुदाई जहर होती है
मुझे मालूम है लेकिन
फ़िराक ओ हिज्र का मौसम
यक़ीनन बीत जायेगा ....!!!

यक़ीनन वस्ल के लम्हे
दोबारा लौट आयेंगे
वही शामें ,वही रातें
वही किस्से वही बातें
वही फिर दास्तान होगी
सुनो ....
मोहब्बत मेहरबान होगी …!!!
Tuesday, October 15, 2013
सुना है....ईद आई है....!!!
लौट आओ....
सुना है....ईद आई है....!!!
इक बार तो
आके मिल जाओ .
सुना है
ईद आई है.....!!!
उस से कहना
बिन तेरे
बहुत सी ईदें गुजरी हैं...
इस बार तो मिलने आ जाओ
सुना है ईद आयी है.....!!!

उस से कहना
जुदाई से
बतला जाओ ...
सुना है ईद आई है....!!!
उस से कहना
की चाहत का
भरम न टूटने देना ...
तुम पल
दो पल ही आ जाओ
सुना है ईद आई है......!!!
उस से कहना
तन्हा है
कोई
ईद के दिन भी ....
ये तन्हाई
मिटा जाओ ..
सुना है ईद आई है ....!!!
उस से कहना
बिन तेरे
बहुत सी ईदें गुजरी हैं...
इस बार तो मिलने आ जाओ
सुना है ईद आयी है.....!!!

उस से कहना
जुदाई से
मोहब्बत कम नहीं होती....
ये दुनिया को बतला जाओ ...
सुना है ईद आई है....!!!
उस से कहना
की चाहत का
भरम न टूटने देना ...
तुम पल
दो पल ही आ जाओ
सुना है ईद आई है......!!!
उस से कहना
तन्हा है
कोई
ईद के दिन भी ....
ये तन्हाई
मिटा जाओ ..
सुना है ईद आई है ....!!!
Wednesday, October 9, 2013
हमारी ईद कब होगी ….!!!
सुना है
चाँद निकला था ...!!!
सुना है
ईद भी हो गई .
.हमें तो
आसमान पर दूर तक ...
कुछ भी नहीं दिखा था ....
कहाँ
वो चाँद निकला था ..
कि जिसके वास्ते
हमने
कभी पलकें नहीं झपकाई ....
वो जिसका
रास्ता तकते ....ही ...
गुजारी है
जिंदगी अपनी ..
नहीं कुछ भी यकीन
कि वो ..निकलेगा
तो कब आखिर ...?..
हमारी मुन्तजिर
आँखों को ...
उसकी
दीद कब होगी ..?
अभी
तुम हमसे
मत पूछो ..
हमारी ईद कब होगी ….!!!
चाँद निकला था ...!!!
सुना है
ईद भी हो गई .
.हमें तो
आसमान पर दूर तक ...
कुछ भी नहीं दिखा था ....
कहाँ
वो चाँद निकला था ..
कि जिसके वास्ते
हमने
कभी पलकें नहीं झपकाई ....
वो जिसका रास्ता तकते ....ही ...
गुजारी है
जिंदगी अपनी ..
नहीं कुछ भी यकीन
कि वो ..निकलेगा
तो कब आखिर ...?..
हमारी मुन्तजिर
आँखों को ...
उसकी
दीद कब होगी ..?
अभी
तुम हमसे
मत पूछो ..
हमारी ईद कब होगी ….!!!
Subscribe to:
Posts (Atom)





